मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों से दो तमंचे व एक बाइक बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि शुक्रवार को थाने पर सागर निवासी गांव बेगराजपुर ने दी तहरीर में बताया कि उसके ताऊ नत्थन भगत जी रविदास मंदिर में पुजारी थे। एक दिन पूर्व उनका शव मंदिर में पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन शुरू की। वादी ने बताया कि रात्रि में मंदिर से बाहर निकलते हुए गांव निवासी अनिकेत व अरुण को देखा था। दोनों पर हत्या का आरोप लगाया। अलसुबह मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली...