हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर। पुजारी की गला दबाकर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस प्रकरण में दो सगे भाइयों के विरुद्ध मृतक पुजारी के पुत्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि 21 जून की सुबह थाना ललपुरा के अछपुरा गांव में बेतवा नदी किनारे गुनु बाबा मंदिर के परिसर में मोराकान्दर गांव निवासी 75 वर्षीय पुजारी लल्लू प्रजापति उर्फ आत्मानन्द राम का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। शरीर पर भी चोटों के निशान मिले थे। मृतक के पुत्र कालीदास ने परसनी गांव निवासी दो सगे भाइयों महेश और रामविलास के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ललपुरा आरके सरोज ने बताया कि इस प्रकरण में गुरुवार को महेश को पुलिया के पास से गिर...