बुलंदशहर, जून 26 -- बुलंदशहर (शिकारपुर)। नगर क्षेत्र में शंभूनाथ इंटर कॉलेज के पीछे स्थित चामड़ मंदिर के कमरे में पुजारी का पंखे से झूलता हुआ शव मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गहराई से जांच पड़ताल की है।शिकारपुर के मोहल्ला नौगंज निवासी बिट्टू (24 वर्ष) पिछले पांच सालों से चामड़ के पुजारी के रूप में व्यवस्था देख रहा था। शुक्रवार की सुबह उसका शव कमरे में कपड़े द्वारा पंखे के कुंदे से लटका हुआ मिला। पुजारी के शव लटके होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- फंदे से लटककर युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। खब...