नई दिल्ली, मार्च 15 -- पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। इससे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बड़े दांव चल दिए हैं। इसके तहत ममता ने पुजारियों और मुअज्जिनों का भत्ता बढ़ा दिया है। वहीं, राज्य कर्मचारियों के डीए एरियर को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग अब से कुछ ही देर में चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें घोषित करते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद राज्य सरकार किसी योजना का ऐलान नहीं कर पाएगी। ऐसे में ममता बनर्जी की इन घोषणाओं को काफी अहम माना जा रहा है।ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश सरकार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.