बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने मंदिरों के संरक्षण और पुजारियों के हितों की रक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल करते हुए मठ मंदिर विभाग के गठन का निर्णय लिया है। इसके लिए में विशेष संपर्क अभियान चलाया गया, जिसके तहत जनपद के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों एवं महंतों को विभाग के गठन कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में धर्म के प्रति आ रही उदासीनता को दूर कर समाज को सशक्त और संगठित करना है। बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विभाग पुजारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा। इस अभियान में एड. अश्वनी भारद्वाज, चंद्र देव वर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता, सुशील कुमार साहू और शिव ओम मथुरिया आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर पुजारियों को एकजुट होने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.