हमारे संवाददाता, मार्च 31 -- Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को मची भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि घोर कुव्यवस्था का नतीजा थी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मंदिर प्रबंधन की लापरवाही, गर्भगृह में अनियंत्रित प्रवेश और परिसर में अवैध दुकानों के कारण यह दर्दनाक वाकया हुआ। भीड़ के दबाव से ज्यादा दमघोंटू माहौल (सफोकेशन) और डिहाइड्रेशन ने व्रतधारी महिलाओं की जान ली है। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एडीजी कुंदन कृष्णन ने मंदिर प्रबंधन पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "मंदिर में घोर कुव्यवस्था थी। पुजारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा से ज्यादा आय (दक्षिणा) से मतलब था। पहल...