नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 103 मैच खेले और 7195 रन बनाए, जिसमें 43.60 का औसत रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 35 शतक निकले। पुजारा को 'द वॉल 2.0' कहा जाता। उन्होंने राहुल द्रविड़ की तरह ही बेहतरीन तकनीक, जबर्दस्त धैर्य और लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहने की क्षमता दिखाई। पुजारा ने अपने करियर में अधिकतर समय नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी की। हालांकि, पुजारा से जब 21वीं सदी के पांच बेस्ट नंबर-3 बल्लेबाजों को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने चौंका दिया। पुजारा ने इस लिस्ट में खुद को शामिल नहीं किया। उन्होंने अपनी फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका के दो जबकि श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और भारत का एक-एक प्लेयर रखा।पुजारा ने टॉप 5 के बाद टॉप 3 भी चुने दरअसल, पुजारा से क्रिकइन्फो पर सवाल किया गया क...