रामनगर, दिसम्बर 9 -- रामनगर, संवददाता। पुछड़ी में गरीब लोगों को स्टाम्प और नकली दस्तावेजों पर वन विभाग की जमीन बेचने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुछड़ी प्रकरण में आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने गरीबों की इस पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर बसे लोगों के आशियाने टूटने के बाद एक तथाकथित पत्रकार और वन कर्मियों पर जमीनों को बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि भूमाफिया ने दो से तीन लाख रुपए में जमीनों को बेचा है। पुलिस के पास भी गरीब और भोले-भाले लोगों को झांसा देकर, पैसों के लालच में फर्जी स्टांप और नकली दस्तावेज़ बनाकर बसाने की शिकायतें आई हैं। इस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.