पुछरिया व इजरा में बाढ़ का कहर, घरों में तीन से चार फीट पानी
मोतिहारी, सितम्बर 30 -- संग्रामपुर, निस । गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से पुछरिया गांव के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पुछरिया के तिवारी टोला, बाबू टोला और मलाही टोला,भवानीपुर मलाही टोला के निचले हिस्से में कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद सैकड़ो परिवार जान बचाकर अपने बाल-बच्चों और मवेशियों के साथ चंपारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। इससे ग्रामीणों के सामने रहने, खाने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण बबिता देवी, संजू देवी, सुगांती देवी, कन्हैया पाण्डेय, रीना देवी, पूनम देवी, सुशीला देवी, विद्यावती देवी और गीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि पानी तेजी से घरों में प्रवेश करने के कारण सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.