हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मूलनिवासी संघ ने पुछड़ी के पीडितों को रिहायशी आवास देने की मांग की है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि मानवाधिकारों को दरकिनार कर लोगों को खुले में रहने को मजबूर कर दिया गया है जबकि एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग यहां पचास साल से निवास कर रहे थे। बताया कि पीडितों में नवजात शिशु के साथ ही बच्चें और बुजुर्ग भी शामिल हैं। बुलडोजर से उनका घर तोड़े जाने से उनके पास रहने का कोई विकल्प नहीं बचा है। उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चनियाल, जिलाध्यक्ष जीआर आर्य, किशन चंद्र, आरपी गंगोला, नफीस अहमद खान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.