पुग्गु दाउद नगर में एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना
गुमला, मई 30 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु दाउद नगर में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। चोर दो घरों का ताला तोड़कर नकद राशि और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी करने में सफल रहे,जबकि तीसरे घर में चोरी का प्रयास विफल हो गया। मामले को लेकर भुक्तभोगियों ने गुमला थाना में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज शिकायत के अनुसार विगत रात चोरों ने प्रफुल्ला टोपनो के घर का ताला तोड़कर नकद नौ हजार रुपये,कान की बाली, सोने की चेन समेत अन्य आभूषणों की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी सुभाष कुजूर के घर को निशाना बनाया और वहां से नकद 15 हजार रुपये, सोने की चेन, चांदी के जेवर तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।वहीं चोरों ने अलेक्सियुस तिर्की के घर में भी घुसने का प्रयास किया। चोरों ने घर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.