चंदौली, मार्च 28 -- शिकारगंज। चकिया कोतवाली अंतर्गत बोदलपुर गांव के समीप पुआल लदे ट्रैक्टर में शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। बोदलपुर गांव निवासी रामभरोस यादव पशुओं का चारा के लिए दूसरे गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर पुआल खरीदकर ला रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनके गांव के समीप चालक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा कि उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्राली को इंजन से अलग कर आग पर काबू पाया। तब तक पुआल जलकर राख हो गया था। वहीं फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...