महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत खोस्टा बीट क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर पुआल में छिपाकर रखी गई 32 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की। बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर विभाग ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी टोला पश्चिम निवासी शैलेश पटेल के घर के पीछे स्थित खलिहान में पुआल से ढककर सागौन की लकड़ी के 32 बोटे रखे गए थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पुआल में छिपाकर रखी लकड़ी बरामद कर ली। इसे रेंज कार्यालय भिजवा दिया। वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बरामद लकड़ी को विभाग ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में शैलेश के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान वन दरोगा नित्यानंद मौर्या, तरंग तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.