आरा, फरवरी 15 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पेरहाप गांव में रविवार की दोपहर अचानक आग लगने से खलिहान में सात बीघे का रखा पुआल जलकर राख हो गया। यह पुआल देवकुमार साह का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा पुआल जल गया। ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.