मुंगेर, अप्रैल 2 -- तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के महापुर गांव स्थित बहियार में अज्ञात लोगों ने पुआल के टाल और रबी फसल में आग लगा दी। पीड़ित जर्नादन सिंह ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च की रात आग लगते ही ग्रामीणों ने मोटर से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया और 112 व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जल चुका था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने जांच की बात कही है। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.