गंगापार, फरवरी 14 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अन्तर्गत बस्तर गांव में पड़ोसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। बस्तर निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी ने अपने पड़ोसियों पर मड़हा निर्माण के लिए रखे पुआल और लकड़ी के ढेर में आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार शाम घर के बगल बरगद के पेड़ के पास रखे पुवाल व लकड़ी में आग लगा दी गई। घटना का वीडियो उनकी पत्नी ने मोबाइल से बना लिया है। पीड़ित के अनुसार इससे पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है, जिसका मुकदमा करछना थाने में दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.