जमुई, जनवरी 30 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि बुधवार की देर शाम औरंगाबाद के हाईवे पर सड़क दुर्घटना में जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव निवासी महिला दारोगा रिंकी कुमारी की हुई दर्दनाक मौत के बाद जमुई पुलिस के द्वारा उनके पैतृक गांव में गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी गई। बताया जाता है कि भुल्लो गांव निवासी दशरथ महतो की पुत्री रिंकी कुमारी 2020 में दरोगा के पद पर चयनित हुई। इसके बाद वर्तमान में रिंकी कुमारी औरंगाबाद जिले के ढ़िबरा थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थी। प्रतिनियुक्त कर्तव्य के दौरान हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दो बहन एक भाई में रिंकी सबसे छोटी थी। इनके पिता दशरथ महतो पुरुलिया में ईसीएल में नौकरी करते थे। रिंकी कुमारी पढ़ाई-लिखाई पुरुलिया में रहकर पूरी की थी। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.