पुंदाग के विकास के लिए संजय सेठ को ज्ञापन
रांची, अगस्त 26 -- रांची। पुंदाग में सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेली समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कुलदेवता निवास, धर्मशाला और दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण निर्माण की मांग रखी। पुंदाग तालाब पर छठ व्रतियों के लिए शेड व शौचालय निर्माण का आग्रह भी किया। संजय सेठ ने गुरुवार सुबह स्थल निरीक्षण कर कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सूरज साहू, रामकुमार विद्यार्थी, परमानंद, घूरन साहु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.