पुंछ में बारूदी सुरंग नष्ट की
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास बुधवार को एक पुरानी बारूदी सुरंग का पता लगने के बाद उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान जवानों को यह सुरंग मिली और बाद में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने बालाकोट सेक्टर के बसूनी इलाके में इसे नष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि सुरंग का पता लगाने और उसे नष्ट करने के दौरान किसी की जान नहीं गई और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। वहीं आम लोगों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में एहतियाती कदम उठाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.