चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- चक्रधरपुर।पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर में गुरुवार को हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ दो कुण्डीय हवन यज्ञ के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ।मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक मनोज भागेरिया,उपाध्यक्ष दमयंती नाग, संघ के प्रांतीय सह कार्यवाह मोहन कच्छप, प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने संयुक्त रूप से भारत माता ॐ एवं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन किया। महजज्ञ में समस्त अधिकारी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने विधिवत गायत्री मंत्रोचार के साथ आहुतियाँ दी। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित समस्त सरस्वती शिशु मंदिर में नए सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ से करने कि परंपरा रही है। माता गायत्री एवं सरस्वती से प्रार्थन...