चक्रधरपुर, जनवरी 31 -- चक्रधरपुर।पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम संत रविदास जी की तस्वीर एवं भारत माता पर शिक्षिका जी जय श्री दास,शांति देवी, मीना कुमारी, सौभीक घटक,स्वस्तिक सोय, एवं भारती कुमारी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। मौके पर शिक्षिका जय श्री दास ने कहा कि संत रविदास का मानना था की भगवान को पूजा- पाठ जप- तप के माध्यम से नहीं मिलता। उसे पाने के लिए मानव प्रेम से ही प्राप्त होगा क्योंकि वह प्रेम में ही वास करते हैं, इसलिए वह कर्म को ही पूजा मानते थे। संत रविदास भारत के महान संतों में एक हैं। संत अपने वचनों व दोहों से भक्ति की अलग छाप दुनिया में छोडी। वहीं शांति ने भी संत रविदास जी की जीवनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.