चक्रधरपुर, मार्च 26 -- चक्रधरपुर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल सह वार्षिक खेलकूद का आयोजन हुआ। मौके पर दीपावली उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, ऊँ एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर विद्यालय के संरक्षक मनोज भागेरिया, अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 21 के पार्षद रवि कुमार बाँकिरा, वार्ड 22 की पार्षद मंजू मिंज,प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान द्वारा संयुक्त रुप से पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं को सम्मानित किया गया, साथ ही वार्षिक खेलकूद एवं दीपावली पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों में बेहतर प्र...