मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखन्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में पीड़ित युवक जीशान ने आरोप लगाया है कि सोमवार की देर रात को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी के साथ पिटाई किए। पिटाई करने के बाद एक गड्ढे में फेंक दिए थे। पीड़ित हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी जीशान खान ने पूरे प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ जांच करके सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस टीम पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...