सहारनपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। गांव मिर्जापुर में सड़क हादसे में लाला जी व उनकी बेटी शालू के निधन की सूचना पर विधायक देवेन्द्र निम पीड़ित के घर पहुंचे और दुख व्यक्त किया। साथ ही विधायक ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे के दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने के लिए फोन पर कहा और कहा कि शासन की ओर से नियम अनुसार हर संभव उचित मुआवजे के साथ आर्थिक सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना रोकने वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की जरूरत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.