गंगापार, अप्रैल 8 -- मिझूरा गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया था। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मृतक सुमित गौतम के घर पहुंचकर उनके पिता राजकुमार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर सुनील पाण्डेय, संदीप चौधरी, सुरेश पटेल, राजेश पटेल, सददाम हुसैन सिद्दीकी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...