सिद्धार्थ, मार्च 18 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नौगढ़ शहर के मैक्स हॉस्पिटल में प्रसूता संगीता (25) पत्नी विजय कुमार की मौत के बाद परिवार न्याय का इंतजार कर है। मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर चार दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है, बावजूद अभी तक रिपोर्ट न आने से परिवार परेशान है। वहीं जांच रिपोर्ट की लेटलतीफी विभाग में चर्चा का विषय बना है। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पटनी जंगल गांव निवासी संगीता (25) पत्नी विजय कुमार गर्भवती थी। होली के दिन यानी चार मार्च को गर्भवती को दिक्कत महसूस होने पर परिजन सुबह लगभग 11.30 बजे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नौगढ़ शहर के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मौजूद चिकित्सक ने गर्भवती को रक्तस्राव होने व पानी निकल जाने की जानकारी देकर तत्काल भर्ती कर लिया। जिसकी शाम के वक्त मौत हो गई। इस दौरान मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.