जहानाबाद, मार्च 7 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक से मांग किया गया कि महादलित बुधन दास के परिवार पर की गयी पुलिसिया कार्रवाई की जांच की जाए। उनका आरोप है कि 6 मार्च को बुधन दास एवं उनके परिवार के सदस्यों पर पुलिस की उपस्थिति में आरोपी के द्वारा डराने धमकाने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से केस की निष्पक्ष जांच की गुहार लगायी है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में विधिवत रूप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिए गए हैं। प्रदर्शन को करीमन मांझी, अखिलेश दास, शिवकुमार, मुनीलाल, गजेंद्र मांझी, शिव लखन मोची, दिलीप कुमार, विकास कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.