जहानाबाद, फरवरी 22 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में रविवार को सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान ने पहुंचकर मृतक पंचायत समिति सदस्य जय मूर्ति देवी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से बातचीत कर जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जय मूर्ति देवी एक सक्रिय एवं जनप्रिय जनप्रतिनिधि थीं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया। उनके निधन से पंचायत क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.