छपरा, मार्च 19 -- फोटो- 17 दरियापुर के डेरनी थाने के पट्टी शीतल गांव की किशोरी की मौत के मामले में जानकारी लेते पूर्व मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी दरियापुर। पूर्व मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी गुरुवार को प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र पट्टी शीतल गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से विगत 11 मार्च को हुई किशोरी की मौत मामले की जानकारी ली। उन्हें सांत्वना दी और घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। रूडी ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। साथ ही इस संबंध में ग्रामीणों से भी जानकारी ली। सांसद रूडी ने कहा कि किशोरी का परिवार बेहद गरीब है।इसके साथ जो भी घटना हुई है वह दुखद व चिंतनीय है। इस परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। घटना की जांच अभी चल रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद डीआईजी,ग्राम...