छपरा, अप्रैल 7 -- हादसा व निधन से प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी सोमवार की देर रात मढ़ौरा के लेरुआ और आवारी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हालिया घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व लेरुआ गांव के लोगों की एक शव यात्रा के दौरान बस पलटने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। वहीं, आवारी गांव में पत्रकार अवधेश वर्मा का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। संसद सत्र के कारण तत्काल पहुंच पाना संभव नहीं हो सका था, लेकिन समय निकालकर सांसद रूडी ने स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ित परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.