हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी एवं हत्या की घटना को लेकर सोमवार को सूबे के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर पीड़िता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से अकेले मिलकर उनका दर्द सुना और पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों को भी पीड़ित परिवार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। पीड़ित परिजनों के प्रति हेमंत सोरेन की सरकार की पूरी सहानुभूति और संवेदना है। मेरा यहां आने का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है। मानवता के आधार पर आए हैं। यह साश्वत सत्य है कि किसी भी कीमत पर अब बच्ची को वापस नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार को यथोचित सहयोग कर उनके आंसू को कुछ हद तक पोछा जा सकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.