पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर सही जांच की उठाई मांग
उन्नाव, मई 20 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। क्षेत्र के मिट्ठूखेड़ा गांव के रहने वाले रामकुमार ने सही जांच कराकर चकमार्ग निकलवाने की मांग डीएम को दिए पत्र में की है। उसने कहा कि उसके दो खेत के बीच एक चकमार्ग दर्ज है। मौके पर मौजूद नहीं है। जिसको निकलवाने के लिए सुनीत कुमार नामक व्यक्ति ने एसडीएम सफीपुर से मांग की थी। जिसकी नापजोख करने क्षेत्रीय लेखपाल गए थे, जो पक्षपात पूर्ण ढंग से निजी स्वार्थ वश प्रार्थी को ही दबाव में लेकर सही जांच नहीं कर रहे हैं। जबकि चकमार्ग की मांग करने वाला व्यक्ति स्वयं चकमार्ग पर कब्जा किए है। रामकुमार ने कहा कि उसने जांच से उस लेखपाल को हटाने और दूसरी जांच समिति से जांच कराकर चकमार्ग निकलवाने की मांग डीएम से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.