सोनभद्र, फरवरी 23 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के खाते में 40 हजार रुपये वापस कराया। पुलिस के मुताबिक बीते 6 मई 2025 को एनसीएल खड़िया कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार शाह को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छल करके यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपये धनराशि अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर ली थी। पीड़ित ने 1930 के साथ साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी। इसको लेकर थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने सम्बंधित खातों को होल्ड कराकर बैंक शाखा के जरिए ईमेल पत्राचार कर पीड़ित के खाते में 40 हजार रुपये वापस कराया। बताया कि साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट, व साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.