मिर्जापुर, जून 23 -- मिर्जापुर। चील्ह पुलिस ने पीड़ित के खाते में 15168 रुपये वापस कराया है। 23 मार्च को चील्ह के पुरजागिर निवासी राजाबाबू मोदनवाल ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि ठगों ने व्हाट्सएप्प पर फर्जी ऐप भेजा। ऐप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। खाते से 26000 रुपये गायब हो गए। पुलिस ने जांच कर 15168 रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...