मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पीड़ित के बैंक खाते में 12489 रुपये वापस कराया है। बरकछा खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश पाल ने बताया कि 22 जनवरी को साइबर ठगों ने उनके खाते से 12,498 रुपये उड़ा दिया। जिसकी शिकायत पोर्टल और देहात कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने जांच कर पीड़ित के खाते में 12498 रुपये वापस कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...