भदोही, फरवरी 15 -- भदोही, संवाददाता। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज टीम ने पीड़ित के खाते में दस हजार धनराशि वापस कराया। पैसा खाते में आते ही पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट की। एसपी ने बतााय कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए साइबर हेल्प डेस्क का गठन हुआ है। किसी पीड़ित के साथ धोखाधड़ी होता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी का शिकार होने वाले पीड़ितों के खातें में पैसा वापस कराया जा रहा है। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के आनंदडीह निवासी शिव श्याम प्रजापति ने दस हजार फा्रड फोन पे के माध्यम से होने की सूचना दिए थे। मामला संज्ञान में आते ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर आनलाइन शिकाायत दर्ज हुआ। साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज द्वारा पोर्टल पर अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.