मऊ, मार्च 6 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने आनलाईन फ्राड हुए 49 हजार रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता पाई। शुक्रवार को पीड़ित को थाने में बुलाकर पैसा वापस कराने का प्रमाण दिया। पीड़ित अविनाश यादव निवासी क्यामपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल भेजकर 49 हजार रूपये का फ्राड कर लिया था। इस मामले में थाने की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में पैसा वापस कराने में सफलता पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.