मऊ, मई 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने फ्राड हुए 29701 रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता पाई है। साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में आवेदक मु.मोबश्सीर निवासी गालिबपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदक से 29701.44 रूपये का फ्राड कर लिया है। जिसे गम्भीरता से लेते हुए थाने की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद फ्रॉड की गई धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...