मऊ, जनवरी 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना। थाने की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद पीड़ित के खाते में ठगी हुए दस हजार रूपये वापस दिलाने में सफलता पाई। पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर पैसा वापस कराने का प्रमाण दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम वालीदपुर निवासी खुर्शीद कमाल पुत्र हबीबुर्रहमान ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 10,000 रूपये की ठगी कर ली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच में साइबर टीम जुट गई थी। अपना पैसा वापस पाकर पीड़ित खुर्शीद कमाल ने पुलिस एवं साइबर टीम की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.