उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। दही थाना पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक की 20 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करवाई गई है। थाना दही क्षेत्र के रहने वाले ललित कुमार ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से 20 हजार रुपये की ठगी हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने जांच शुरू की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में रिफंड करवा दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.