पीड़िता को हरहाल में अजा आयोग न्याय दिलाएगा : चेयरमैन
चतरा, अगस्त 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एक दलित बेटी के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म घटना के मामले में दिल्ली से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना मंगलवार को चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव जाकर पीड़िता और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आयोग के चेयरमैन भारी बारिश के बीच रांची से 100 किमी दूर पीड़िता के घर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली। लगभग 30 मिनट तक पीड़िता और उसके दादा दादी से 3-4 अगस्त की घटना की जानकारी ली। बताया गया कि आयोग के चेयरमैन से पीड़िता आपबीती सुनाते हुए आंखों से आंसू गिर पड़े। पीड़िता ने आरोपी इमरोज द्वारा अपहरण के बाद दुष्कर्म की पूरी कहानी पीड़िता और उसके परिवार ने आयोग को सुनाया। पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि पीड़िता के माता-पिता को पुलिस जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी के माता-पिता खुले आम घुम रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.