हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में मासूम के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ प्रखंड में बंद के साथ-साथ कई जगहों पर कैंडल मार्च निकालकर न्याय की गुहार लगाई गई। प्रखंड के बनासो, नावाटांड, कसेरा मुहल्ला में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने सरकार एवं प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सरकार के खिलाफ भी लोगों में भारी गुस्सा दिखा। कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्व्था चरमराकर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। झारखंड में प्रशासन की जगह अपराधियों का बोलबाला हो गया है। आम जनता भगवान भरोसे जी रही है। कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर...