गोरखपुर, अप्रैल 11 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में बाइक से दुर्घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी पीड़ित रामसवारे के अनुसार 22 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट से लेकर पत्नी व नाती को अपने बाइक से लेकर घर जा रहा था। पटेल इस्मारक इन्टर कालेज के सामने पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। इससे उसकी पत्नी को गंभीर चोटे आई है। पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.