भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां द्वारा एक पीड़िता के खाते में 10500 रुपया धनराशि वापस कराया गया। धनराशि खाते में आते ही पीड़िता ने पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट की। एसपी के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम को विशेष अभियान चल रहाहै। साइबर पुलिस टीम को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित कियाग या है। इसी क्रम में सुरियावां निवासी पीड़िता की सैलरी गलती से दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस संबंध में आवेदिका द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत की गई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक वित्तीय संस्थानों से तत्काल ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। जिसके परिणामस्...