हजारीबाग, अप्रैल 2 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के बाद पीड़िता की मां की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए एसबीएमसीएच हजारीबाग ले जाया गया। बताया जाता है कि इस घटना के बाद से पीड़िता की मां काफी सदमे में है। अपनी पुत्री को खोने के गम में वह बीते एक सप्ताह से भोजन-पानी त्याग चुकी है। जिसके कारण वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गई है। इसे देखते हुए डीसी के निर्देश पर उनका समुचित इलाज कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.