आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में वृद्ध महिला से मारपीट की घटना में शुक्रवार को जांच टीम करनपुर गांव पहुंची। टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सावित्री सिंह अपने पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ मंडलीय अस्पताल में 12 मार्च को इलाज कराने आई थी। अस्पताल के चिकित्सक और उसके सहयोगी ने मिलकर मां-बेटे के साथ मारपीट की थी। इस घटना की जांच और पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यी टीम डॉ.पीवी प्रसाद के नेतृत्व में पीड़िता के घर करनपुर पहुंची। टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.