भागलपुर, नवम्बर 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी द्वारा शनिवार को मदन लाल बिहारी महिला विद्यालय में पीस पोस्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को एक विशेष विषय पर पोस्टर और चित्रकला बनाने को दिया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ तीन कलाकृतियों का चयन कर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष पुष्पक अग्रवाल, प्रणव सुचंती, अलका दुगड़, अजीत जैन, शंकर वर्मा, उज्जैन कुमार जैन मालू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.