संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मगहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पीस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) के गैर मौजूदगी में लिपिक को ज्ञापन सौंपा। नगर में व्याप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग की। सात सूत्रीय ज्ञापन में नगर की बदहाल विद्युत ट्रांसफार्मर व आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़कों की जर्जर स्थिति, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे की खराब व्यवस्था जैसे जनहित मुद्दों का उल्लेख किया गया।पीस पार्टी के जिला महासचिव/नगर प्रभारी हाजी फिरोज खान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। जहां पर ईओ को संबोधित ज्ञापन दिया जाना था। लेकिन अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह जनगणना प्रशिक्षण में व्यस्त होने के कारण कार्यालय के लिपिक संजय कुमार दूबे को सात सूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.