आगरा, फरवरी 28 -- कोतवाली परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि होली का त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाएं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन ने कहा कि जहां होलिका रखी जाती है, वहां पर एक गार्ड की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे कोई शरारती तत्व होलिका को नुकसान न पहुंचा सके। किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाएं। बताया कि गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में लगभग 106 जगह होली जलाई जाती है, कस्बा में लगभग 21 जगह होलिका दहन होता है। पीस कमेटी की बैठक में इंस्पेक्टर राधेश्याम, समसुल प्रधान, गुफरान प्रधान, अमित प्रकाश महाजन, भुवनेश्वर सभासद, गंगा प्रसाद, रामकुमार सिंह, पंकज सोलंकी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...