एटा, जून 18 -- गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी नयागांव अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहर्रम को लेकर सम्मानित नागरिकों से वार्ता की गई। थानाप्रभारी नयागांव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग इस प्रकार से त्योहार मनाए कि जन मानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि 23 से 26 जून तक मोहर्रम के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके मद्देनजर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। पर्व के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। उन्होंने मेवतियान मोहल्ला, मोहल्ला काजी तथा कुंचा दायम खां सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सी...